Advertising

Advertising

adzooma on n digital service
Gator Website Builder

Advertising

Oppo Roll out latest Android 12 Based ColorOS Update for Oppo F17 in india check Steps to install – Tech news hindi

Advertising

Share This

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on pinterest
Share on reddit
Share on tumblr
Share on telegram
Share on whatsapp
Share on skype
Share on email

Translate This Post In Your Native Language


ओप्पो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। ब्रांड ने कुछ पुराने फोन्स के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है, जिसके बाद पुराने फोन में भी एकदम नया एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप भी ओप्पो यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ब्रांड के Oppo F17 और Oppo A73 को आधिकारिक ColorOS 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Android 12 पर बेस्ड लेटेस्ट अपडेट वर्तमान में भारत और वियतनाम में चल रहा है। हालांकि, कंपनी के अनुसार, यदि यूजर शुरुआती रोलआउट फेज़ के दौरान ColorOS 12 अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें एक आवेदन जमा करना होगा। इससे पहले, दोनों ओप्पो स्मार्टफोन मॉडल को अप्रैल में ColorOS 12 बीटा वर्जन मिला था।

ओप्पो ने एक कम्युनिटी न्यूज पोस्ट के माध्यम से भारत में Oppo F17 के लिए ColorOS 12 जारी करने की घोषणा की। कंपनी ने वियतनाम में भी Oppo A73 के लिए अलग से इसकी घोषणा की।

संबंधित खबरें

अपडेट प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

– इस बीच, यदि आप अपने ओप्पो फोन पर Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12 का ऑफिशियल वर्जन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए Settings  >  About phone >  Software update > Detect the ColorOS 12 version > Trial Version पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म: आ रहे हैं 15min में फुल चार्ज होने वाले दो दमदार गेमिंग फोन, 8 जून को होंगे लॉन्च

– एलिजिबल यूजर्स को यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी की जाती है कि उनका डिवाइस ColorOS के लेटेस्ट ऑफिशियल वर्जन पर है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, Oppo F17 और Oppo A73 को अप्रैल में Android 12 पर बेस्ड ColorOS12 अपडेट का बीटा वर्जन प्राप्त हुआ था।

– स्मार्टफोन निर्माता ने फोन को अपग्रेड करने से पहले यूजर्स के लिए कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया है, जिसमें किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण डेटा हानि से बचने के लिए अपडेट करने से पहले बैकअप तैयार करना शामिल है।

भारत में सितंबर 2020 में लॉन्च हुआ था ओप्पो F17

बता दें, ओप्पो F17 ने सितंबर 2020 में भारत में अपना डेब्यू किया था, जबकि ओप्पो A73 को अक्टूबर 2020 में ट्यूनीशिया में लॉन्च किया गया था। फोन काफी हद तक F17 मॉडल से मिलता-जुलता था।

https://www.livehindustan.com/gadgets/story-oppo-roll-out-latest-android-12-based-coloros-update-for-oppo-f17-in-india-check-steps-to-install-6555719.html

Advertising

Share This

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on pinterest
Share on reddit
Share on tumblr
Share on telegram
Share on whatsapp
Share on skype
Share on email

Leave a Reply

Related Post

Advertising

error: Content is protected !!